Tips to Strengthen Relationships

Tips to Strengthen Relationships

Share This Post

Tips to Strengthen Relationships

क्या आप भी रिश्तों में नाराज होकर बात नहीं करने की गलती तो नही कर रहे ?

शादी शुदा जिंदगी बहुत  खट्टी मिट्ठी होती है | कभी नोक झोंक तो कभी प्यार की बरसात | पति पत्नी का रिश्ता बहुत प्यारा रिश्ता होता है| यह एक नाजुक बंधन है जो दोनों को मिल कर संभालना पड़ता है |जरा सी चूक भी रिश्तों में गलतफहमियां पैदा कर देती है | पति पत्नी के बीच में नाराजगी होना एक आम  सी बात है | पर अगर यह नाराजगी चुप्पी में बदल जाये  तो यह खतरे की घंटी बन जाता है |चुप रहने से अच्छा नाराजगी जाहिर कर देना होता है , पर हम ज्यादातर यही गलती करते है | एक दूसरे से नाराजगी जाहिर करने के  बजाय  हम चुप्पी साध लेते है और फिर हम एक दूसरे  से बात करने की जगह एक दूसरे के बारे में किसी तीसरे से बात करना शुरू कर देते है , और यह भी नहीं देखते की वह तीसरा इंसान कौन  है, कैसा है | जब वो इंसान हमारी हां में हां मिलता है, हमे सांत्वना देता है  तो इससे हमारे दिल को बहुत सुकून मिलता है और हमे हमारा बात न करने का निर्णय एकदम   ठीक  लगता है | और  इस निर्णय पर ही अडिग रहने की हमारी भावना को और बल  मिलता है |दोस्तों कभी भी नाराजगी को लम्बा न चलने दे | एक दूसरे से बात करे|  एक दूसरे से बात बंद करने से  गलतफहमियां बढ़ जाती  और बात करने से ही बात बनती है | क्यूंकि  शुरू – शुरू में तो हम एक या दो दिन ही बात करना बंद करते है पर धीरे -धीरे ये अंतराल बढ़ने लगता है |कभी कभी तो ऐसा हो जाता है की आप एक दूसरे के साथ रहते हो एक ही घर में पर अजनबियों की तरह|

आपने काफी लोगों को कहते हुए भी सुना होगा अब क्या करे रिश्ता है निभाना तो पड़ेगा ही| जो रिश्ता कभी आप लोगों की जान हुआ करता था वही रिश्ता आपके लिए बोझ बन जाता है| ऐसा नहीं है की दो की लड़ाई में तीसरा हमेशा फायदा ही उठाता है |अगर आप किसी ऐसे तीसरे से बात करे जो बिना किसी पक्षपात के आप की समस्या सुलझा सके और आपको सही रास्ता दिखा सके तो कभी -कभी वो तीसरा इंसान ही आप दोनों के रिश्ते में फिर से जान डाल देता है | आपको ये देखना होगा की आप जिस तीसरे इंसान को अपनी समस्या बता रहे हो क्या वो  इंसान  आपकी समस्या को बिना किसी पक्षपात के हल करने के काबिल है या नही| तो अगर आप भी चुप्पी साधे बैठे है  सिर्फ रिश्ता निभाने के चक्कर में और आपके दिल में भी शिकायतों  का समंदर है , पर आप सिर्फ इसलिए नही बोलते  की झगड़ा और बढ़ जायेगा और आपका साथी आपकी बात नही समझेगा तो आप भी मदद ले सकते  है  Relationship counselor  से | Psycho guru team हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार खड़ी है | तो बस चिंता छोड़िये और कॉल कीजिये  या फिर  हमे इ-मेल  कीजिये  और आज ही एक्सपर्ट्स से बात कीजिये | क्यूंकि रिश्तों को सिर्फ निभाना नहीं है उन्हें जीना है | एक दूसरे से ज्यादा नाराज मत रहिये दूसरा साथी अगर चुप है तो आप ही पहल कर लीजिये | जाकर उससे बात कीजिये उसे मनाइये , अपनी बात समझाइये क्यूंकि अगर आप भी चुप हो जायेंगे यह सोचकर की पहले वो बात करेगा तभी मै भी बात करूंगा/ करुँगी तो फिर आपका  रिश्ता भी आप लोगो की तरह  गुंगा हो जायेगा और उसमे खालीपन आ जायेगा | तो दोस्तों इंतज़ार मत कीजिये पहला कदम उठा ही लीजिये  कही ऐसा न हो की पहले आप पहले आप के चक्कर में गाड़ी ही छूट जाये |

Take care of each other, love each other, fight with each other but please do not stop talking to each other. इस प्यारे से रिश्ते में हलकी फुलकी  नोक झोंक होना  भी जरूरी है | ये रिश्ते को नीरस नहीं बनने देती|

So if you face any problem do call us and talk to us on the given numbers. We are always there to help you.

रिश्तों को निभाने से कही ज्यादा जरूरी है उन्हें जीना | क्यूंकि जिस रिश्ते में जीवन नहीं वह रिश्ता सिवाए एक बोझ के और कुछ नहीं|

Telephone Number      : +91 94858 70000, +91 80537 70007, +91 74948 69711

Email Id: [email protected]

Contact Our PsychoGuru Team

Get Free Consultation from our experts

More To Explore

समलैंगिक ओसीडी(Part-II)

समलैंगिक होने और HOCD होने में अंतर समलैंगिक होने और HOCD होने में अंतर है। आपको संकेत मिल सकता है कि आप समलैंगिक हैं। लेकिन उस विचार के ठीक बाद

समलैंगिक ओसीडी(Part-I)

क्या आपको डर है कि आप समलैंगिक हो सकते हैं? क्या आपको डर है कि आप एक ही लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं? क्या आपको डर

Scroll to Top
Scroll to Top